जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के समस्त पदाधिकारी अपने इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान शनिवार को सीआरसी वेस्ट और ग्लोबल वायर्स डिविजन तारापुर के दौरे पर जाने वाले थे. दौरे पर जाने से ठीक पहले ही महाराष्ट्र टाटा यूनियन के नेता की मौत हो गयी. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन की समस्त टीम भ्रमण के दौरान यूनिट सेक्रेटरी सीआरसी वेस्ट सह उपाध्यक्ष मुंबई लेबर यूनियन स्वर्गीय संजय विश्वासराव शिंदे के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. सभी उनके शोक सभा में शामिल हुए. गौरतलब है कि स्वर्गीय शिंदे का निधन विगत दिनों दिल का दौरा पढ़ने से हुआ था. स्वर्गीय शिंदे सीआरसी वेस्ट डिवीजन के मजदूर सहकर्मियों में काफी लोकप्रिय नेतृत्वकर्ता थे और टाटा वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व के साथ, विशेषकर अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध बहुत प्रगाढ़ रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
स्वर्गीय शिंदे ने अपने पीछे 76 वर्षीय माताजी समेत उनकी पत्नी विजया संजय शिंदे जो एक स्कूल शिक्षिका है, एक बेटा प्रहर संजय शिंदे जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और भाई रवि विश्वास राव शिंदे जो टाटा स्टील के ग्लोबल वायर्स में कार्यरत हैं. स्वर्गीय शिंदे दूसरी पीढ़ी के वंशज है जो टाटा स्टील कंपनी में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. इस शोक सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह, महासचिव सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न राय, संजय कुमार सिंह, शहनवाज आलम, संजीव तिवारी, सहायक सचिव अजय चौधरी, सरोज कुमार सिंह, नितेश राज और कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह उपस्थित थे.












