जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों, सुपरवाइजरों और अधिकारियों के बच्चों के लिए टाटा स्टील मिलेनियम स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. कर्मचारियों के बेटे, बेटी या पत्नी इसके लिए अपना आवेदन दे सकते है. इसमें टाटा स्टील के अलावा टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के कर्मचारी भी आवेदन कर सकते है. 2022-2023 के रेगुलर या फुल टाइम कोर्स के लिए यह आवेदन मंगाया गया है, जिसमें इएसएस या रिटायर कर्मचारियों के बच्चे भी अपना आवेदन दे सकते है. इसमें 10 फीसदी सीटों को एससी एसटी के लिए आरक्षित किया गया है जबकि इएसएस लेने वाले कर्मचारियों के बच्चों के लिए 60 फीसदी सीट आरक्षित किया गया है. 31 जनवरी 2023 तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए आवेदक https://tslhr.tatasteel.co.in/recruit/Default.aspx पर क्लिक कर उसके एडवरटाइजमें ट सेक्शन में जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकें गे. किसी तरह की दिक्कत होने पर लोग सीधे [email protected] पर मेल भेज सकते है. आवेदन के साथ आवेदकों को परीक्षा के सारे सर्टिफिकेट, फीस की रशिद, बैंक पास बुक का कॉपी, कर्मचारी होने का प्रमाण समेत अन्य दस्तावेज सौंपने को कहा गया है. (नीचे भी पढें)
तीन कैटेगोरी में दी जायेगी स्कॉलरशिप, बढ़ी हुई दी जा रही है राशि
टाटा वर्कर्स यूनियन के आग्रह पर टाटा स्टील प्रबंधन ने स्कॉलरशिप की राशि को बढ़ायी है. इसके तहत मेडिकल की पढाई के लिए 75 हजार रुपये स्कॉरशिप एक साल में करीब 4.5 साल के लिए दिया जायेगा. कुल 120 सीट में से 80 सीट कर्मचारियों ओर सुपरवाइजरों के जेनरल आवेदक, 20 सीट ऑफिसरों के बच्चों के लिए जबकि 20 सीट इएसएस एसबीकेवाई 2.0 वालों के लिए होगा. दूसरी कैटेगोरी में किसी तरह का प्रोफेशनल कोर्स करने वालों को दिया जायेगा, जिसके लिए 240 लोगों को स्कॉलरशिप दिया जायेगा. इसके तहत 130 लड़के लड़कियों, 30 सिर्फ लड़ृकियों, 40 अधिकारियों के बच्चों और 40 इएसएस लेने वालों को दिया जायेगा. इसके तहत 36 हजार रुपये का स्कॉलरशिप दिया जायेगा. इसमें बीआइटी मेसरा, बिट्स पिलानी, वीआइ वेल्लोर समेत अन्य संस्थानों में सभी तरह के प्रोफेशनल कोर्स करने वालों के लिए किया जायेगा. आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टीच्यूट के लिए 10 हजार रुपये का स्कॉरशिप दिया जायेगा. चयन उनका होगा, जो कम से कम 60 फीसदी अंक हासिल किया होगा. एससी और एसटी के लए 50 फीसदी अंक हासिल होना अनिवार्य है.



