पटमदा: पूर्वी सिंहभूम जिले के कमलपुर थाना अंतर्गत कुमीर गांव के पास मुख्य सड़क पर पत्थर लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे हाइवा का चालक घायल हो गयी. उसके सिर में चोटें आयी है. वह बंगाल के रहने वाला है.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में कमलपुर के थानेदार ने बताया कि यह घटना शाम की है. कुमीरगांव के पास मुख्य सड़क पर बने गड्डे में हाइवा का चक्का फंस जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे चालक घायल हो गया. घायल चालक को सीएचसी माचा लाया गया, जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया.



