जमशेपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमिटी की बैठक हुई. बैठक में मार्च माह में जमा हुए सभी आवेदनों पे विचार विमर्श किया गया. इसमें कुल मिलाकर 23 आवेदनों में से 15 को नियमानुसार उचित पाया गया और एक आवेदनों को लंबित रखा गया है. लाभुकों को लगभग 6 लाख 59 हजार रुपये की राशि का लाभ मिला. लाभुकों में रुमा पॉल, नागमणि सरकार, राजेश कुमार शर्मा, एल वेंकट राव, दलविंदर सिंह, शोमनाथ चटर्जी, अमित कुमार दास, एम एफ फैजल, राजकुमार देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार शर्मा, अम्बाती वेंकट राव, राजा राम माझी शामिल है. बैठक में सेक्रेटरी श्री अमितेश पांडेय, डॉक्टर श्री एस एल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा और अमित कुमार सिंह उपस्थित हुए. दूसरी ओर, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शनिवार को कमेटी मीटिंग बुलायी गयी है. कमेटी मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. बैठक में अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य अधिकारी और कमेटी मेंबर मौजूद थे.



