
जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित बागुन नगर डी ब्लॉक निवासी एक नाबालिक से पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए पड़ोस में रहने वाली उसी की सहेली ने पहले फेसबुक पर उसके नाम का फेसबुक अकाउंट बनाया और फिर उसपर उसका फोन नंबर वायरल कर दिया। फोन नंबर वायरल होने के बाद पीड़िता को अज्ञात नंबर से फोन पर अश्लील मैसेज आने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने बिष्टुपुर साइबर सेल में इसकी लिखित शिकायत कर दी। इधर शिकायत करने की जानकारी होने पर पीड़िता कि सहेली ने पूरा बात कबूल की। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों से उसके मोबाइल नंबर पर लड़कों के फोन आ रहे थे जिससे वह काफी परेशान थी।






