
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोटर्स कांप्लेक्स के इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के मैच के दौरान 9 दिसंबर को बिष्टुपुर पुलिस ने टिकट और कंप्लीमेंट्री पास के कालाबाजारी करने के मामले में गुरुवार को सीजेएम कोर्ट से सभी को जमानत दे दी गई. कोर्ट ने पुलिस द्वारा जमा किए गए सीजर लिस्ट में टिकट की विवरणी सही नही दिखाए जाने और टिकट की कालाबाजारी करने को लेकर पयार्प्त साक्ष्य नहीं होने पर जमानत दे दी. पुलिस द्वारा इस मामले में आईपीसी की धारा 406 और 420 लगाई गई थी जो की धोखाधड़ी के मामले में लगाई जाती है. ज्ञात हो कि बिष्टुपुर पुलिस ने 9 दिसंबर को जेआरडी र्स्पोट्स कॉंप्लेक्स के बाहर आईएसएल का टिकट और कंप्लीमेंट्री पास की कालाबाजारी करते 14 युवकों को पकड़ा था, पुछताछ में सेंटर प्वांइट होटल के मैनेजर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा कोर्ट में गलत सीजर लिस्ट पेश करना भी पुलिस के कार्य सवाल उठाता है.







