
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह अंतर्गत परसुडीह बाजार में बीती रात भीषण आग लग गई. इससे बाजार की लगभग 8 दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. घटना देर रात 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. उधर आग की सूचना मिलते ही व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गया. जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. वैसे आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है.

हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्वों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई के वर्तमान विधायक मंगल कालिंदी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. साथ ही उचित मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा भी दिलाया. वही आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. फिलहाल व्यवसाई अपने नुकसान के आकलन में जुटे हुए हैं.







