जमशेदपुर : जमशेदपुर ग्रामीण इलाका से सटे कोवाली थाना क्षेत्र (पोटका एरिया) में परसुडीह चांदनी चौक निवासी सिकंदर कुमार शर्मा की हत्या कर दी गई. उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और चापड़ से मार के भी निशान मिले हैं. परिजनों ने साफ तौर पर कहा है कि उसकी हत्या की गई है. (नीचे देखे पूरी खबर)

उसका शव कोवाली थाना क्षेत्र के बानाकटा एरिया से बरामद किया गया है. शव के कुछ दूरी पर ही उसका अपना बाइक भी पड़ा हुआ था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. सिकंदर सोनारी क्षेत्र में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. सोमवार को वह घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा. इसके बाद मंगलवार की रात उसका शव क्षत विक्षत हालत में बरामद किया गया.




