जमशेदपुर : परसुडीह चर्च रोड़ स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी की महिलाओं ने जुबिली पार्क में सावन सिंधारा महोत्सव मनाया गया. महिलाओं ने हरे एवं रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर कर खूब मौज मस्ती की. इस दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत पर झूमते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया. अंत में सभी ने साकची स्थित एक होटल में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर उपस्थित विनीता, नीतू, अन्नू, प्रतिमा, मोहिनी, गुड़िया, अनीता, सुनीता, ललिता, राखी, रिंकी, बबीता, रेणु, रीना, सिंधु, संगीता आदि महिलाओं ने कहा कि सावन सिंधारा उत्सव हमारी संस्कृति व धरोहर है. इससे समाज में परस्पर प्रेम की भावना बढ़ती है.




