जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के राहगोड़ा निवासी 45 वर्षीय रंजू देवी के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उनके पति मनोज कुमार सिंह ने परसुडीह थाना में गुमशुदगी की लिखित शिकायत देकर पत्नी की तलाश करने की गुहार लगाई है. आवेदन के अनुसार, रंजू देवी बीते 26 अगस्त की शाम करीब 6 बजे सृष्टी पार्कर स्थित शिव मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं. काफी समय बीतने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. (नीचे भी पढ़ें)
पति मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर रंजू देवी की तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद उन्होंने परसुडीह थाना प्रभारी को आवेदन देकर महिला की खोजबीन करने का अनुरोध किया है. लापता रंजू देवी की उम्र करीब 45 वर्ष, रंग गोरा और कद लगभग 5 फीट 2 इंच बताया गया है. घर से निकलते समय उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी. पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई कर महिला का पता लगाने की मांग की गई है. वहीं दूसरी ओर उनके परिजनों का अनुरोध है कि यदि किसी को उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो वें दिए गए नंबर 9031350124 पर संपर्क कर परिजनों को सूचित करें.




