
जमशेदपुर : जमशेदुपर के कदमा थाना अंतर्गत आदित्यपुर टोल ब्रिज से खरकई नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाले आशीष की शव यात्रा बुधवार को निकाली जाएगी. वहीं पड़ोस की नाबालिग को भगाने के मामले में जेल भजे गए आशीष के छोटे भाई साहिल को शव यात्रा में शामिल करने के लिए परिजनों ने न्यायालय में आवेदन दिया है. पुलिस ने साहिल द्वारा भगाई गई नाबालिग का सोमवार को कोर्ट में 164 का बयान कराकर साहिल को जेल भेज दिया था. इधर सोमवार को ही आशीष के शव के साथ परिजनों ने न्याय दिलाने की मांग को लेकर स्टेशन रोड जाम कर दिया था. बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था. फिलहाल आशीष के शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखा गया है.






