
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी में रहने वाली युवती ने पहले परिवार वालों के खिलाफ जाकर अपने मर्जी से दूसरे समुदाय में शादी की, अब युवती शादी के 8 महीने बाद ही युवक से तलाक लेना चाहती है। कारण युवती को ससुराल पक्ष के द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव दिया जा रहे है। इस मामले में युवती अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची।
इस मामले में युवती ने बताया कि मई 2019 ने उसने अपनी मर्जी से गोलमुरी के मोहम्मद जसिम से शादी की थी। बाद में दोनों मानगो के अलबेला गार्डन में रहने लगे थे। इस दौरान वह अपने ससुराल के रीति रिवाज को अपना नहीं पा रही थी। साथ ही ससुराल पक्ष के लोग उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव दे रहे थे पर अब वह जसीम के साथ नहीं रहना चाहती। ज्ञात हो कि मई 2019 में युवती जसीम के साथ भाग गई थी। बाद में पुलिस के दबाव में दोनों ने एसएसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। मामला न्यायालय में गया जहां युवती ने जसीम के साथ आगे की जिंदगी गुजारने की बात कही। चूंकि युवती बालिग थी इस वजह से न्यायालय ने उसे इस बात की इजाजत दे दी थी। पर अब वह ससुराल में नहीं रहना चाहती।








