
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थानाक्षेत्र स्थित एसएसपी आवास के पास 5 मार्च को चैन स्नैचरों (छिनतई) का शिकार हुई गोलमुरी निवासी भुवनेश्वरी वर्मा की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। भुवनेश्वरी गुरुवार 5 मार्च को सर्किट हाउस एरिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालने गई थी। दोपहर तीन बजे जैसे ही वो पैसे निकाल कर भाई के साथ अपने घर की ओर आगे बढ़ रही थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो चेन छिनतई करनेवालों ने पीछे से उसके गले से पीछे से चेन खींचा। इससे भुवनेश्वरी चलती गाड़ी से सड़क पर गिर पड़ी। चेन छीन कर झपटमार फरार हो गए। भुवनेश्वरी को तत्काल टीएमएच भर्ती कराया। पांच दिन आइसीयू में रहने के बाद भुवनेश्वरी की मौत हो गई। भुवनेश्वरी अपने पीछे दो बेटी 12 वर्षीय हिमान्या और आठ वर्षीय चैतन्या व पति अखिलेश लाल को छोड़ गई है। भुवनेश्वरी का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी ओर, पुलिस अपराधियों को अब तक गिरफ्तार नही किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अब तक गिरफ्तार नही कर पाई गई। सबसे सुरक्षित एरिया में इस तरह के अपराध को अंजाम देकर अपराधियों ने अपनी हिम्मत का परिचय देकर पुलिस की व्यवस्था को ही कड़ी चुनौती दी है।




