
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को नोटिस देकर कहा है कि वे इम्पलाय पेंशन स्कीम में केवाईसी और ई नोमिनेशन का काम त्वरित करें। इसके लिए 25 मार्च तक अंतिम डेडलाइन दी गई है।

कर्मचारियों को कहा गया है कि वे सरकार के इपीएफओ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन जानकारी अपडेट करें। वहीं सारे जानकारी अपडेट करने के बाद इसकी हार्डकॉपी 31 मार्च तक डिवीजनल कार्यालय में जमा कर दें। मालूम हो कि टाटा मोटर्स प्लांट ने सभी कर्मचारियों को ईपीएफओ से 1 अक्तूबर 2019 से जोड़ दिया है,पूर्व में टाटा मोटर्स प्लांट के कर्मचारी टाटा समूह द्वारा संचालित होने वाले टाटा इम्पलाय पेंशन स्कीम (टीईपीएस) से जुड़े थे। मालूम हो कि हाल में ही टाटा संस पीएफ ट्रस्टी की मुंबई में हुई बैठक में इस दिशा में फैसला हुआ था।





