
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत लंका टोला में विवाहिता पार्वती देवी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है. मृतका के पति रामस्वरुप वर्मा ने बताया कि वह किसी से लोन पर पैसा ली थी. जिस पैसे का खर्च हो जाने के कारण वह परेशान थी. उधर यह भी बात सामने आ रही है कि मृतका का अपने पति के साथ अक्सर विवाद होता था. वह कुछ दिन पूर्व नाराज होकर मैके में भी रही. मैके से लौटने के बाद वह आदित्यपुर के लंका टोला स्थित किराये के मकान में रह रही थी. इसी दौरान किसी विवाद को लेकर भी मृतका ने आत्महत्या की होगी. हालांकि पुलिस सभी विंदुओं पर जांच कर रही है.
गुरुवार को तीन आत्महत्या
जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां ज़िले का माना जाए तो गुरुवार को तीन आत्महत्या की घटना हो चुकी है. जमशेदपुर के मानगो में लड़की ने आत्महत्या कर ली थी जबकि सरायकेला-खरसावां ज़िले में ही आरआईटी थानाक्षेत्र में एक और महिला ने सुबह में आत्महत्या कर ली थी जबकि अब आरआईटी थानाक्षेत्र में ही पार्वती देवी ने आत्महत्या कर ली है जो चिंताएं बढ़ाने के लिए काफी है.














