
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला जज के कोर्ट ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल अल्कोर के मालिक राजीव दुग्गल समेत 6 आरोपियों की जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया है. जिनकी जमानत याचिका रदद् की गई उसमे राजीव दुग्गल, लड्डू मंगोतिया, शरद पवार, दीपक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल , रजत जग्गी शामिल है.शु क्रवार की दोपहर जमानत याचिका को नामंजूर करने का आदेश जारी किया गया. अब राजीव दुग्गल समेत अन्य आरोपियों को अब झारखंड हाइकोर्ट में जाना होगा. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल अलकोर मामले में जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई पूरी हो गयी थी. गुरुवार को जमानत की याचिका पूरी हुई. इस दौरान होटल अलकोर के मालिक राजीव दुग्गल समेत छह आरोपियों ने जिला जज की अदालत में जमानत याचिका लगायी थी. इस जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. ऐप के माध्यम से इसकी सुनवाई हुई थी. हालांकि, इस मामले के आरोपी धनंजय सिंह, महिला और राजू भालोटिया ने अब तक जमानत याचिका को दायर नहीं किया गया था. इसको लेकर अलग से सुनवाई होगी और याचिका दायर होगी. जिला जज ने राजीव दुग्गल समेत अन्य छह की जमानत याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद जमानत दिया जाना है या नहीं, इसके फैसले को सुरक्षित रख लिया था जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर में जमानत याचिका को नामंजूर कर देने का आदेश जारी किया गया.















