
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत सामुदायिक भवन के पीछे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. हालांकि, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जानकारी मिलने पर सीतारामडेरा पुलिस भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव के शिनाख्त में जुट गई. वही इस संबंध में जानकारी देते हुए सीतारामडेरा पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि सामुदायिक भवन के पीछे एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है.
सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे हैं और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रहे है. उन्होंने बताया कि अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. बताया जाता है कि वह करीब 30 साल के युवक की लाश है. वह युवक वहां कहां से आया, किसकी लाश है, इसकी पहचान के लिए प्रयास चल रहा है. पुलिस की ओर से आसपास के नेताओं से मुलाकात की जा रही है ताकि लाश की पहचान हो सके. वैसे लाश पर कोई गंभीर चोटें नहीं पायी गयी है. लेकिन उसकी मौत कैसे हुई है, किन कारणों से हुई है, इसका कोई जानकारी मालूम नहीं चल पाया है. पुलिस अभी पूरी तफ्तीश कर रही है. प हचान करने के साथ ही मौत के कारणों की भी जानकारी मिलि पायेगी.





