
घाटशिला : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बुधवार को मुसाबनी प्रखंड के स्वासपुर स्थित कॉसटेबल ट्रेनिंग सेन्टर का निरीक्षण किया. इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अजय कुमार रजक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने क्वारंटाइन किये गए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और किसी प्रकार की कोई परेशानी होने पर तत्काल पदाधिकारियों को सूचित करने का कहा. क्वारंटाइन हुए व्यक्तियों से बताया गया कि यहां से डिस्चार्ज होने के बाद 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में किसी से मिलना नहीं है. यहां तक की अपने परिवार वालों से भी दूरी बनाकर रखना है. सभी क्वारंटाइन हुए व्यक्तियों को आपस में सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया और समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करने और साबुन से हाथ धोने का निर्देश देने के साथ-साथ हमेशा मास्क का उपयोग करने को कहा गया.क्वारंटाइन केन्द्र में रहने वालें बच्चों को दूध, फल एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया.सीटीसी में पदस्थिापित पदाधिकारि और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए सभी को सोशल डिस्टेशन का अनुपाल करने को कहा गया है. इसके पश्चात उपायुक्त ने डुमरिया प्रखंड के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर का निरिक्षण किया.वहा उन्होंने मजदूरों से मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की.






