
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार दूसरे दिन अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुआ है. गुरुवार की सुबह बिरसानगर थानाक्षेत्र के हुदलूंग इलाके में अज्ञात शव बरामद किया गया. बताया जाता है कि बिरसानगर के हुदलूंग पंचायत में एक लाश मिली, जिसको पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने आशंका जतायी है कि तीन द से ज्यादा का शव है क्योंकि उसका सड़ांध काफी ज्यादा था. स्थानीय लोगो ने बताया कि वहां दो दिनों से सड़ांध निकल रहा था जिससे वे लोग परेशान थे. सारे लोग सोच रहे थे कि किसी जानवर का लाश होगा. लेकिन लोगो ने बताया कि वे लोग जब जांच किये तो पाया कि किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है. इससे पहले सीतारामडेरा थानाक्षेत्र से बुधवार को भी शव बरामद किया गया था. लगातार दो दिनों में शव मिलने से सनसनी फैल गई है.














