
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्टा के समीप खरकई नदी के किनारे मछली पकड़ने गए धातकीडीह हरिजन बस्ती के एक युवक की डूबने से मौत हो गई है. बताया जाता है कि धातकीडीह हरिजन बस्ती के दो युवक मछली गए थे. जहां अचानक बारिश आने से दोनों युवक भागने लगे. बताया जाता है कि पैर फिसलने से दोनों युवक नदी में गिर गए. वही एक युवक किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहा.
जबकि दूसरा युवक डूब गया. हालांकि स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली. उधर घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वैसे गोताखोरों का मदद लिया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक युवक के शव की बरामदगी नहीं हो सकी है. डूबे युवक का नाम उत्तम मुखी बताया जाता है. आपको बता दें कि एक महीने के भीतर खरकई नदी में आधा दर्जन से भी अधिक लोगों की डूबने से मौत हो गई है.






