
चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर लेकर भगाने के खिलाफ लड़की के पिता ने थाना में बंगाल के युवक महेन्द्र कर्मकार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. लड़की के पिता के बयान पर 8 जुलाई को चाकुलिया थाना में कांड संख्या 39/20 धारा 366 ए भादवी के तहत मामला दर्ज किया गया है.11 जुलाई की साम पुलिस ने लड़की और पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र के झिंगाशोल गांव निवासी युवक महेन्द्र कर्मकार को पुलिस ने लड़की के साथ धर दबोचा.पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है,वही पुलिस ने लड़की की मैडीकल कराने के पश्चात परिजनों के हवाले कर दिया है.














