
आदित्यपुर: कोरोना के इस संकट काल में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद और गरीबों को मुफ्त अनाज दिए जाने की कई योजनाएं चलाई जा रही है, इसके तहत प्रवासी मजदूरों को भी अब मुफ्त अनाज दिए जा रहे हैं, वही आत्मनिर्भर योजना के तहत केंद्र सरकार नवम्बर महीने तक गरीबों को मुफ्त अनाज देगी, लेकिन सरकार की यह सभी योजनाएं सरकारी राशन डीलरों के दुकान पर आकर मानो दम तोड़ दे रही है। ताजा मामला सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 19 और 22 के बीच का है जहां संचालित दीपज्योति सरकारी राशन स्टोर के कर्मचारियों द्वारा एक ऑटो में अनाज के बोरे को लादे जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इधर स्थानीय वार्ड पार्षद सुधीर कुमार द्वारा राशन डीलर द्वारा विगत कई दिनों से अनाज कालाबाजारी किए जाने की सूचना पर आज वीडियो वायरल होने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी को वीडियो उपलब्ध कराते हुए पूरे मामले की शिकायत की गई। इधर इस मामले की जानकारी होने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि संबंधित राशन डीलर से स्पष्टीकरण मांगा गया है और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि राशन डीलर द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर 7 ई सी के तहत कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है,साथ ही दुकान को सील कर दिया गया है.















