
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर (आरआइटी) थाना अंतर्गत रायडीह बस्ती में दो भाइयों के बीच खूनी झड़प होने के बाद एक भाई और उसका बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां दोनों का ईलाज चल रहा है. घायल धनंजय यादव के सर पर गम्भीर चोटें आयीं हैं, जबकि उसके पुत्र बंटी भी घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि, घायल के भाई सुरेश यादव ने अपने सगे भाई पर तलवार से हमला किया है. घटना के सम्बंध में घायल ने बताया कि उसके बेटे का दोस्त अपने कुत्ते को लेकर उसके घर आया था. लौटने के क्रम में उसके भाई ने बेटे के दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचने पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें उसका बेटा भी घायल हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वैसे बताया जाता है, कि दोनों भाइयों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर काफी दिनों से रंजिश चली आ रही हैं, और आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है.















