
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आबकारी विभाग ने एक बार फिर से अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है . जहां गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए टेल्कों थाना क्षेत्र के रॉक गार्डन, सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटीडीह और परसुडीह थाना क्षेत्र के खुकराडीह में अवेध शराब के खिलाफ छापेमारी करते हुए 125 लीटर अवैश शराब जब्त किया है. साथ ही विभाग ने एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. वैसे जिला आबकारी विभाग की ओर से अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है.














