
सरायकेला : रायकेला- खरसावां जिले के खरसावां थाना अंतर्गत बोड़ासाई गांव के पास बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने बंधन बैंककर्मी से 35 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर दो बजे के आसपास बंधन बैंक का एक कर्मी पदमपुर गांव से पैसा कलेक्शन कर बाइक से खरसावां की और लौट रहा था, इसी बीच पीछे से एक बोलेरो गाड़ी में सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर पैसों से भरा बैग छीन लिया. साथ ही बैंक कर्मी से बाइक का चाभी भी छीनकर फरार हो गए. वहीं घटना के बाद बैंक कर्मी ने पूरे मामले की जानकारी खरसावां थाना पुलिस को दी. पुलिस ने त्वारित कार्रवाई करते हुए वाहनों की जांच व छापेमारी शुरू कर दी. खरसावां थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. अपराधियों की धरपकड़ के लिये छापेमारी चल रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे.





