
नशे के खिलाफ बुधवार को भी पुलिस की छापेमारी, 558 लीटर महुआ शराब, 8.74 किलो गांजा और दो पुड़िया ब्राउन शुगर किया जब्त, कई भट्टी किया नष्ट, सात गिरफ्तार
जमशेदपुर
जमशेदपुर की पुलिस ने बुधवार को भी नशे के खिलाफ छापेमारी की. जिले में बुधवार को छापेमारी में कुल 558 लीटर महुआ शराब, 8.74 किलो गांजा और दो पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है. पुलिस ने कई क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब की भट्टी भी नष्ट की है, वहीं पुलिस ने सात लोगो को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है. इसमें मानगो पुलिस ने सबसे ज्यादा 6.74 किलो गांजा बरामद किया है, इस मामले में पुलिस ने 2 लोगो को गिरफ्तार किया है वहीं सीतारामडेरा पुलिस ने भी दो किलो गांजा, दो पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है.
किस थाना क्षेत्र में कितने जब्त किए गए नशीले पदार्थ
मानगो
6.74 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
सोनारी
25 लीटर देशी महुआ
8 लीटर महुआ, एक गिरफ्तार
परसुडीह
40 लीटर महुआ
बिरसानगर
30 लीटर महुआ, एक गिरफ्तार
सिदगोडा
10 लीटर महुआ शराब
सीतारामडेरा
दो किलो गांजा, दो पुड़िया ब्राउन शुगर, दो गिरफ्तार
सुन्दरनगर
50 लीटर महुआ शराब, एक गिरफ्तार, एक स्कूटी जब्त
एम०जी०एम०
300 किलो महुआ शराब, 40 लीटर गाड़ा शराब, भट्टी नष्ट
घाटशिला
4 भट्टी, 100 किलो शराब नष्ट
गालूडीह
दो भट्टी, 150 किलो जावा नष्ट
पोटका
3 भट्टी, 200 किलो जावा नष्ट
जादुगोडा
दो भट्टी, 30 किलो जावा नष्ट
मुसाबनी
15 लीटर महुआ शराब, 3 भट्टी, 40 किलो जावा नष्ट
बरसोल
25 किलो जावा नष्ट
गुडावन्दा
2 भट्टी, 50 किलो जावा नष्ट
धालभूमगढ़
10 लीटर महुआ जब्त, दो भट्टी, 80 किलो जावा नष्ट
कोवाली
4 भट्टी, 150 किलो जावा नष्ट
माउभाण्डार
एक भट्टी,100 किलो जावा नष्ट
पटमदा
30 लीटर महुआ जब्त




