
जमशेदपुर : टाटा स्टील में बुधवार को टाटा स्टील के कर्मचारियों के रजिस्टर्ड रिलेशंस की नौकरी को लेकर समझौता हुआ है. इसके अलावा मेडिकल सुविधा को रिवाइज करने का भी समझौता हुआ. इस समझौता के साथ ही टाटा स्टील के न्यू सीरीज (एनएस) ग्रेड के कर्मचारियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी को लेकर बातचीत हुई और काफी कुछ तय भी हो गया. इस बार के समझौता में यह लिखा गया है कि सारे कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद मुफ्त में चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी यानी सारी सुविधाएं सारे कर्मचारियों को भी मिलेगी यानी एनएस ग्रेड और स्टील वेज सबको मिलेगी. इस पर सवाल पूछे जाने पर अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कहा कि एनएस ग्रेड भी टाटा स्टील के कर्मचारी है और जब सबको लाभ मिलेगा तो सबको मिलेगा, जिसमें एनएस ग्रेड भी शामिल है. वैसे मंगलवार को यूनियन के पिलेट प्लांट के कमेटी मेंबर समरेश सिंह और तरुण कुमार ने इसकी मांग यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय से मिलकर की थी, जिसकी मांग पूरी होती नजर आ रही है. इस समझौता पर समरेश सिंह ने कहा है कि आज के हुए ऐतिहासिक समझौते मे हमारे निवेदन को स्वीकार करते हुए ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों की ही तरह न्यू सीरीज कर्मचारीयों को रिटायरमेंट के बाद मेडिकल सुविधा को बहाल करने एवं रिटायरमेन्ट के बाद सभी कर्मचारियों के कैथलैब, सिटी स्कैन, दाँत रिप्लेसमेन्ट समेत अन्य सुविधाओं को निशुल्क करने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के शीर्ष नेतृत्व को हृदय से आभार करते है, मजदूर के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अध्यक्ष समेत तमाम यूनियन पदाधिकारीगण बधाई के पात्र है.




