
जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत गोलपहाड़ी नंदी गुल फैक्टरी के पास रहने वाले भाटिक चंद्र महतो ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने घर में लगे बीम के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की. घटना पिछले बुधवार दोपहर की बतायी जाती है. मृतक के पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिजली मिस्त्री का काम करने के साथ-साथ पढ़ाई भी करता था. बीते कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था. मृतक के पिता मजदूरी करते हैं. बुधवार को वह काम पर गए हुए थे. जब वे वापस आये तो देखा कि उनके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घर पर सिर्फ पिता-पुत्र ही रहते थे. इस मामले में पिता के बयान पर परसुडीह थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है.







