
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित फल मार्केट के पास 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अनवर को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया वहीं पुलिस ने परसूडीह सदर अस्पताल में किशोरी का मेडिकल भी करवा दिया है. इस मामले में पुलिस संभवत शनिवार को न्यायालय के समक्ष किशोरी का 164 के तहत बयान करवाएगी. इधर बस्ती वासियों में भी इस घटका को लेकर काफी आक्रोश देखा गया. पुलिस किशोरी के मेडिकल रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है. मेडिकल रिपोर्ट से सारी बातें स्पष्ट हो जाएगीं. ज्ञात हो कि बिष्टुपुर की रहने वाली एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ 50 वर्षीय अनवर को स्थानीय लोगों ने एक बंद गोदाम से रंगे हाथों पकड़ा था. स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी थी. बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया था. किशोरी ने बताया था कि अनवर उसे फल और रुपये का लालच देकर अपने साथ गोदाम में ले जाकर गलत करता था. वह बीते चार-पांच दिनों से उसके साथ गलत कर रहा था. गुरुवार को उसे स्थानीय लोगों ने ही पकड़ा था.














