
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले से सटे ईंचागढ़ थाना क्षेत्र में एक लोमहर्षक घटना घटी. शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वह युवक भाग निकला. यह घटना ईंचागढ़ थाना क्षेत्र के चितू पंचायत के डुमरा गांव का है. मरने वाला उसी गांव का 55 वर्षीय रेखू सिंह है, जिसके 35 साल के बेटे तेजू सिंह हमेशा शराब के नशे में धुत होकर घर में हंगामा किया करता था. तेजू के इस व्यवस्था के कारण उसकी पत्नी और तीन-तीन बच्चे उससे अलग रहते थे. करीब दस साल पहले अपने चाचा की भी उसने हत्या कर दी थी, जिसका वह आरोपी है. पांच साल तक जेल में रहने के बाद वह घर लौटा था, जहां उसने अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि मृतक पिता अपने बेटे तेजू सिंह के साथ ही मंगलवार की रात को साथ में ही शराब पी थी. दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने ग़पने पिता की बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद वह अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और फिर ले जाकर अपने पिता की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गयी. उसका गला भी घोंट दिया गया. इसके बाद जब उसकी मौत हो गयी, तब वह भाग गया. इसकी जानकारी लोगों को बुधवार की सुबह तब हुई, जब शांति हो गयी और कोई आवाज नहीं आ रही थी तो लोगों ने देखा कि उसका पिता लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस को सारी जानकारी दी गयी.














