
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के मातमकडीह सीआरपीएफ कैंप के पीछे स्थित भगवान शिव के मंदिर में पुजारी की हत्या कर दी गयी. हत्या वहीं के रहने वाले एक सनकी युवक ने कर दी. भगवान शिव के त्रिशूल से पहले पुजारी पर उक्त युवक ने हमला किया, जिसके बाद सिर पर पत्थरों से वारकर उक्त युवक ने हत्या करने के बाद जंगल में भाग निकला. जैसे ही पुलिस को जानकारी हुई, वैसे ही पुलिस की टीम जंगलों की ओर गयी और उसका पीछा शुरू किया है. चौका थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि वे लोग युवक का पीछा कर रहे है और पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है. मृतक कांड्रा बस्ती निवासी भावतोष शर्मा है, जिनकी उम्र 52 साल बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद कांड्रा बस्ती से अविनाश शर्मा भी पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने चौका थाना के धोमम्बातांबा निवासी बास्के मांझी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुजारी के बेटे ने बताया है कि उक्त युवक के साथ उनके पिता की पुरानी दुश्मनी थी, जिस कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया. वैसे पुलिस का मानना है कि वह युवक सनकी है, जिस कारण वह लगातार इस तरह पागलपन में करता रहता है. पुलिस के मुताबिक, वह युवक अक्सर वहां आता जाता था. पुजारी भी मंदिर में पूजा करने जाते थे. भगवान शिव के मंदिर में पूजा करने के दौरान ही भगवान शिव के त्रिशूल से पहले हमला किया और ऊपर से पत्थरों से मारकर भाग निकला.






