
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी बाप अपनी ही डेढ़ साल की बच्ची का हत्यारा बन गया. बच्ची की रोने की अवाज सून कर पहले तो उसने बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जब बच्ची फिर भी नहीं नहीं चुप हुई तो उसने बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी. हत्यारे बाप का नाम गौतम प्रसाद है. घटना के बाद चीख-पुकार की अवास सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखआ की बच्ची जमीन पर चित पड़ी हुई है. पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. घटना की सुचना पुलिस को दी गई. सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची औऱ आरोपी पिता को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार गौतम नशे का आदि है. नशा छुड़ाने के लिए वह कुछ दिन नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका है. इसके बावजूद उसकी लत नहीं छूटी. वहीं नशेड़ी पिता का कहना है कि वह कुछ दिनों से टेशन में था. शनिवार को उसकी छोटी बेटी रो रही थी. घर में उसकी मां नहीं थी. वह उसे चुप कराने का प्रयास कर रहा था पर बच्ची चुप नहीं हो रही थी. गुस्से में आकर उसने बच्ची को जमीन पर पटक दिया. इसके बावजूद जब वह चुप नहीं हुई तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.





