
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत पुजारी हत्याकांड का मंडल कारा सरायकेला गेट के सामने से फरार हुआ प्राथमिकी अभियुक्त बासेत मांझी को सरायकेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज मंगलवार कि सुबह में सीनी से गिरफ्तार किया. प्राथमिकी अभियुक्त के मंडल कारा में अग्रसारण के क्रम में अपने कर्तव्य के प्रति बरती गई लापरवाही के लिए अभियुक्त के मार्गरक्षी दल में शामिल एक पुलिस अवर निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) एवं दो आरक्षी (सिपाही) को पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. बताया जाता है कि पुलिस की ओर से बड़ी लापरवाही बरती गयी थी, जिस कारण इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया. आपको बता दें कि पुजारी हत्याकांड के आरोपी को जेल ले जाते वक्त ही सरायकेला हाजत से आरोपी भाग निकला था. किसी तरह पुलिस ने उसको पकड़ा था, जिससे पुलिस की इज्जत बच पायी थी. इस मामले में पुलिस के लोगों की लापरवाही सामने आयी थी, जिस कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है.






