
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामनगर रोड नंबर 3 स्थित ज्योति अपार्टमेंट में गुरुवार की रात अनीता शर्मा के हत्या के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मृतका के भाई मनोज कुमार शर्मा के बयान पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. इधर घटना के बाद से ही पुलिस अनीता के प्रेमी अरविंद सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है. अरविंद पुलिस के सामने लगातार बयान बदल रहा है. अनीता के शव को सबसे पहले अरविंद ने ही देखा था. बता दे की अनीता कुमारी ब्रह्मानंद अस्पताल में नर्स थी. अनीता का शव फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में पाया गया था. अरविंद पिछले 6 सालों से अनीता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था. गुरुवार को जब वह फ्लैट में आया तो देखा कि अनीता की हत्या कर दी गई है. अनीता के शव को जलाने का प्रयास किया गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वैसे लिव इन रिलेशनशिप वाले युवक की तलाश पुलिस कर रही है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. हत्या की शक की सुई उस पर ही है.







