
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र से पकड़ाए दाऊद अब्राहम के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी उर्फ मो कमाल की मदद करने वाले टेल्को निवासी मो इनाम के खिलाफ पुलिस नए सिरे से एफआईआर दर्ज कर दी है. पुलिस मो इनाम के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर चुकी है. इधर पुलिस मो इनाम के मेडिकल के बाद जेल भेज दी है. पूछताछ में मोहम्मद इनाम ने पुलिस को बताया कि उसने सिर्फ अब्दुल माजिद का आइडी बनाने में मदद की थी. इसके अलावा पुलिस वेरिफिकेशन में मदद की थी. वह अब्दुल माजिद के बारे में नहीं जानता था. दोनों की दोस्ती मलेशिया में हुई थी. बता दे की दाऊद इब्राहिम का करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी उर्फ मो कमाल पिछले डेढ़ सालों से नाम बदलकर जमशेदपुर में रह रहा था. 25 दिसंबर को गुजरात से आई एटीएस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था. मो इनाम ने उसे आईडी बनाने और पुलिस वेरिफिकेशन में मदद की थी.







