
जमशेदपुर : जमशेदपुर की साकची पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी के 62 मोबाइल भी बरामद किया है. पकड़े गए युवकों में साहेबगंज जिला के राजमहल थाना अंतर्गत बाबूपुर का निवासी कपूर कुमार और दीपांकर घोष शामिल है. पुलिस ने रविवार को दोनों को जेल भेज दिया. पुलिस ने इसकी जानकारी एक प्रेस वार्ता में दी. मामले की जानकारी देते हुए सिटी एएसपी कुमार गौरव ने बताया कि शनिवार शाम को कपूर और दीपांकर को साकची बाज़ार में संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया था. पुलिस ने जब इसकी तलाशी ली तो उनके पास से 3 मोबाइल बरामद किया. गिरफ्तार करने के बाद दोनों की निशानदेही के बाद 62 मोबाइल बरामद किया है. छापेमारी दल में साकची थाना प्रभारी कुणाल कुमार, एस आई कामता कुमार, एस आई प्रदीप यादव, एस आई विनय कुमार, एस आई जुगेश कुमार, एस आई अमित रंजन, एस आई दीपेश कुमार के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.














