
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह की एक महिला जुली घोष की रविवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने चापड़ से मारकर हत्या कर दी. वैसे तसल्ली के लिए महिला को टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी.

बताया जाता है कि महिला के पति कल्लू घोष की भी कुछ दिनों पहले हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. उधर हत्या के बाद अपराधी मौके से भागने में सफल रहे. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है.














