
जमशेदपुर के सीतारामडेरा गुरुद्वारा के पास नक्शा विचलन कर फ्लैट बनाने के आरोपी 74 वर्षीय शिवेंद्र सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया. इस मामले में सीतारामडेरा थाना में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार के बयान पर नक्शा विचलन का मामला दर्ज कराया गया था. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शिवेंद्र सिंह ने नवीन कुमार को बिल्डिंग बनाने के लिए एग्रीमेंट किया था जिसके तहत उन्हें नवीन द्वारा 8 फ्लैट देने की बात कही गई थी. नवीन ने कहा था कि वह 8 फ्लैट दे देगा बाकी का जो भी फ्लैट होगा वह उसका होगा. इस एग्रीमेंट पर दोनों के बीच सहमति बनी और फ्लैट बनाने का काम शुरू किया गया. सूचना मिलने पर जेएनए सी द्वारा जांच कर फ्लैट मालिक के खिला एफआईआर दर्ज करवाई गई थी. सोमवार को शिवेंद्र को पुलिस ने जेल भेज दिया, अब पुलिस नवीन कि तलाश कर रही है. आपको बता दें कि बड़े से बड़े बिल्डर और 59 सबलीज पर चुप्पी साध लेने वाली जमशेदपुर अक्षेस ने यह काम किया है, जिसकी हर ओर भ्रत्सना हो रही है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि यहां के राजनेता भी सरकारी कृत्य का समर्थन कर रहे है, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि वे लोग चुप है.














