
जमशेदपुर : जमशेदपुर बिष्टुपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर रखेने और बेचने के आरोप में जुगसलाई छपरहीया मोहल्ला निवासी अमरनाथ पांडेय को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अमरनाथ के पास से प्रयुक्त बाइक जब्त की है. इसकी जानकारी डीएसपी सीसीआर अरविंद कुमार ने दी. अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की अमरनाथ ब्राउन शुगर बेचने का काम करता है. इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती के पास स्थित काली मंदिर के पास से उसे गिरफ्तार किया. इस मामले में एसआई हिरालाल कुमार के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है.












