
जमशेदपुर :जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्टा निवासी के शेखर राव साइबर ठगी के शिकार हो गए. साइबर ठगों ने उनके खाते से 1.42 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली. सूचना मिलने पर उन्होंने बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. के शेखर राव प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें 15 जनवरी को एक नंबर से कॉल आया था. कॉल करने वाले ने कहा कि वह बैंक का कर्मी बोल रहा है, उसने कहा कि मेरा क्रेडिट कार्ड एक्सपायर होने वाला है. सुविधा जारी रखने के लिए बैंक से संबंधित जानकारी देनी होगी. कॉल करने वाले के द्वारा मांगी गई जानकारी उन्होंने से दी. थोड़ी देर बाद ही उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से कई बार में कुल 1.42 लाख रुपए की निकासी कर ली गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।







