
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत घोड़ा बाबा मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. इधर घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घायल युवक का नाम कान्हु संवाई है वह मरीन ड्राइव के कुसुम नगर का रहने वाला है. घटना की सूचना पाकर कान्हु के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए. यहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन टी एम एच ले जाने की तैयारी कर रही है. कान्हु के बाएं जांघ में गोली फसी हुई है. घटना के संबंध में कान्हु ने बताया कि वह अपने एक साथी पुरुषोत्तम के साथ घोड़ा बाबा मंदिर के पास बैठा था, इतने में बाइक सवार दो युवक बंदर टोपी पहनकर पहुंचे. उनमें से पीछे बैठे युवक ने बंदूक निकाला और फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.
अपराधी प्रवृति का है कान्हु, फायरिंग मामले में जा चुका है जेल
कान्हु अपराधी प्रवृति का है, वह साल 2010 में साकची थाने से फायरिंग मामले में जेल जा चुका है. इसके अलावा भी वह कई मामलों में भी जेल जा चुका है.






