
जमशेदपुर : बड़शोल थानांतर्गत धोखाधड़ी और रंगदारी के एक मामले में स्थानीय पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपियों में कलन महतो, नवीन चौधरी, झाड़ेश्वर महतो व खोखा कर्मकार शामिल है. तीनों के खिलाफ स्थानीय थाने में भादवि की धारा 419, 420, 384, 386 व 34 के तहत कांड संख्या 07/21 दर्ज किया गया है.












