
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड स्थित पप्पू होटल में अनियंत्रित ट्रेलर अचानक से घुस गयी, जिससे घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पांच गाड़ियों को भी उक्त ट्रेलर ने रौंद दिया. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. स्थानीय लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है.
साकची कालीमाटी रोड स्थित पप्पू होटल में रात के 11 बजे करीब यह हादसा हुआ. हर रात की तरह ही पप्पू होटल में भीड़ जमी थी. लोग खाना खाने गये हुए थे. कुछ लोग बाहर थे.

इसी बीच अचानक से ट्रेलर संख्या एल02क्यू-7181 बिना ब्रेक लगे ही होटल की ओर घुस गया, जहां गाड़ियां खड़ी थी. गाड़ी में कोई सवार नहीं था, सिर्फ एक व्यक्ति बाहर में खड़ा था, जहां गाड़ी ने गाड़ियों को रौंदते हुए एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक वहां से भागने लगा. गाड़ी को छोड़कर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया. उसकी पिटाई की गयी. तोड़फोड़ ट्रेलर में भी की गयी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां लोगों ने चालक को पुलिस को सौंप दिया. मृतक के शव को पोस्टमाार्टम केलिए भेज दिया है. अब तक उसकी पहचान नहीं हो पायी है. उक्त ट्रेलर पर टाटा स्टील का माल लोड था. गाड़ी साकची से बर्मामाइंस स्थित टाटा स्टील के गेट से इंट्री होने वाली थी कि रास्ते में ही यह हादसा हो गया. पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. दूसरी ओर, लोगों ने घटना के खिलाफ जमकर हंगामा किया, जो जारी है. लोग चाहते है कि गाड़ी का मुआवजा प्रशासन दिलाये. गाड़ी को सड़क से हटाने से लोगों ने इनकार कर दिया है.







