
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के तिरूलडीह थाना अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र का बुरूडीह गांव में मंगलवार को एक वाहन की चपेट मे आने से गांव के ही 60 वर्षीय रोहिन कुम्हार की दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार रोहिन कुम्हार नहाने के लिए तालाब जा रहा था, तभी एक 407 वैन पीछे बैक कर रहा था, इसी क्रम में वह 407 वैन का चपेट मे आ गया. वैसे परिजनों ने तत्काल उसे चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बुजुर्ग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं रास्ते में मौत होने पर मृतक को घर वापस लाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही निमडीह थाना पुलिस बुरूडीह गांव पहुंची और शव का पंचनामा कर अपने कब्जे मे ले लिया. वहीं पुलिस द्वारा मृतक को पोस्मार्टम हेतु सरायकेला भेज दिया एवं वाहन को जप्त कर लिया. वैसे मौके से वाहन चालक फरार हो गया.







