
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामनगर रोड नंबर तीन से चोरी हुई कार को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में कार चोरी करने वाले अभिजीत चटर्जी उर्फ बप्पा को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अभिजीत की निशानदेही में कार को कदमा फार्म एरिया से बरामद किया है. मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. इस संबंध में कार मालिक दीपक तांती ने कदमा थाना में मामला दर्ज कराया था. घटना के संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात दीपक की कार चोरी कर ली गई थी. इस संबंध में दीपक ने थाने में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने कार चोरी करने वाले अभिजीत को गिरफ्तार किया. पुछताछ में उसने बताया कि कार को चोरी करने के बाद उसके फार्म एरिया में छोड़ दिया ताकि उसे बाद में बेच सके. इसके बाद पुलिस ने कार को बरामद कर लिया.






