
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 5 के पास पत्थर से कूचकर सुनील कर्मकार की हत्या करने के मामले में पुलिस ने अब तक हत्यारे की पहचान भी नहीं कर पाई है. हालांकि पुलिस को इस मामले में घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज मिली थी पर हत्यारे ने शॉल ओढ़ा हुआ था जिस वजह से उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है. मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. इधर हत्या के बाद से पुलिस के पास सीसीटीवी के अलावा औऱ कुछ भी जानकारी नहीं है. बता दे कि उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर पांच के पास भीख मांगकर अपनी गुजारा करने वाले सुनील कर्मकार की बेरहमी से पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी. सूनील का परिवार बिरसानगर के बेलटांड में रहता है. सड़क दुर्घटना में सूनील दिव्यांग हो गया था. तब से वह डिमना रोड में सड़क के किनारे ही सोता था.





