
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती में गाड़ी पार्किंग को लेकर दो गुटों के बीच शुक्रवार दोपहर हिंसक झड़प में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया. उसको इलाज के लिए पहले एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि सुभाष यादव नामक व्यक्ति ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ घर के आगे गाड़ी पार्किंग के विरोध में रमेश कुमार नामक युवक पर लाठी-डंडे और तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. वही बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के महिला और बच्चों को भी नहीं बख्शा. बताया जाता है कि सुभाष यादव दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है. वहीं इलाज कराने लेकर पहुंचे सहयोगी ने बताया की मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद उल्टा सुभाष यादव थाना चला गया और वहां झूठा रिपोर्ट दर्ज करा रहा है. वैसे इस मामले में अभी पुलिस की प्रतिक्रिया नहीं आई है.






