
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी निवासी चटनी डॉन उर्फ प्रिया सिंह ने सोनारी थाना परिसर में ब्लेड से हाथ और गला काट लिया. इधर जब पुलिस उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची तो वह अस्पताल परिसर में भी हंगामा करने लगी. चटनी डॉन ने आरोप पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे सरेंडर करने का दबाव बनाया है. वह थाने में किसी के खिलाफ शिकायत करने गई थी इतने में ही पुलिस ने उसे पुराने मामले में सरेंडर करने का दबाव बनाया. इधर थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि प्रिया सिंह किसी मामले कि शिकायत करने थाना पहुंची थी. वह काफी नशे में थी, वह खुद कह रही थी उसने 20 नशे की गोली खाई है. जब पुलिस ने उसे किसी पुराने मामले में सरेंडर करने को कहा तो उसने अपने साथ लाया ब्लेड निकला और हाथ और गला काट लिया. पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोका और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. बता दे की चटनी डॉन उर्फ प्रिया सिंह के खिलाफ सोनारी थाना में कई मामले दर्ज है.












