
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया में मोबाइल छीनने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवक का नाम इरशाद अंसारी उर्फ बंटी है, वह कपाली के हाशमी मोहल्ला का रहने वाला है. घटना 29 दिसंबर की है. पुलिस ने इरशाद के पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है. सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. घटना के संबंध में बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया कि घटना 29 दिसंबर की है. हाशमी मोहल्ला निवासी इरशाद ने बाइक से सीएच एरिया के पास मोबाइल की छिनतई की थी. इस मामले में बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुटी और अभियुक्त इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया.






