
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदम थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव स्थित ग्रीन पार्क के पास खरकई नदी में एक शव देखा गया. शव नदी के बीचों-बीच पत्थर में फंसा हुआ है. इधर शव मिलने कि सूचना स्थानीय लोगों ने कदमा पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने के प्रयास में जुट गई. गोताखोरों को बुला कर शव निकलवाया गया है. कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली. उसके बाद देखा गया, तो नदी में शव औंधे मुंह था इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई. शव को नदी से निकालने के बाद पाया गया कि वह बहुत ज्यादा फुला हुआ है, इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. दूसरी ओर आशंका जतायी जा रही है कि शव रामनगर से गुरुवार से गायब हुए जेएनएसी के सुपरवाइजर संजय चुटेल का हो सकता है. इसलिए संजय चुटेल के परिजनों को बुला कर शव की पहचान करायी जायेगी, तभी इस संबंध में पुष्टि की जा सकती है. बता दें कि संजय गुरुवार को घर से एक सुसाइड नोट लिखकर गायब हो गए थे. अब तक उन्हें खोजा नहीं जा सका है.





